12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूठी गर्लफ्रेंड को मानाने केलिए शख्स ने बीच सड़क पर ही किया ये कारनाम, अब वीडियो हो रहा वायरल

Trending video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड का मनाने के लिए बीच सड़क पर लाखों मिन्नतें करते हुए दिख रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Trending video

प्यार में आदमी क्या क्या नहीं करता…। प्रेम पर लिखी गईं कितनी कविताएं अजर - अमर हो गई हैं। ऐसे में कवि कुमार विश्वास प्रेम पर लिखते हैं - कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है... । कुमार विश्वास की ये पंक्तियां एक बार फिर चरितार्थ हुई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक गर्लफ्रेंड और वॉयफ्रेंड वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए बीच सड़क पर उससे मिन्नते करता दिख रहा है और लड़की उससे रूठी हुई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बार- बार अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़कर उसे मनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं है और अपना हाथ छुड़ाकर सीधे चलती जा रही है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भर - भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वंदे भारत ट्रेन के बाद देशवासियों को अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जानें किराया समेत सारी डिटेल

[typography_font:14pt;" >यूजर्स के आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेरा वाला तो छोड़ के चला गया था ऑटो से घर गयी थी।” जबकि दूसरे ने लिखा, “कैमरा वाले भैया पक्का सिंगल हैं… वरना इतना खाली समय, कैमरा पकड़ने की फुर्सत किसको है।” वहीं तीसरे ने कहा, “इतना सब करने के लिए भी तैयार हैं, बस एक वफादार लड़की मिलनी भी चाहिए ना…” एक अन्य ने कहा, “ये लोग बहुत किस्मत वालो को मिलते हैं, वास्तव में लोगों की परवाह किए बिना किसी को मनाने की कोशिश करते हैं ❤️।”
यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर सेलेक्ट होती थीं लड़कियां, UPI से ली जाती थी पेमेंट, दिल्ली में देह व्यापार का भंड़ाफोड़