26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समंदर में आज सुबह आया खौफनाक जलजला, भूकंप की तीव्रता से कांप गई खाड़ी

Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.8 तीव्रता के भूकंप ने पूरे समंदर को हिलाकर रख दिया। गनीमत यह रही कि तूफान की आशंका से मुछवारे पहले से ही समंदर छोड़ चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

Earthquake: पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को छूने वाली बंगाल की खाड़ी में शाम को 9 बजकर 15 मिनट पर जबरदस्त भूकंप आया। समंदर भी अपने पूरे उफान पर आ गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता आंकी गई है। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसके कारण बहुत ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया।

इससे पहले लद्दाख के अंतर्गत कारगिल में आधी रात को 12 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। आधी रात को भूकंप आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता आंकी गई है।

भूकंप की गहराई धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। आधी रात को आए भूकंप से करगिल के लोग घबरा गए। भूकंप से किसी तरह से किसी व्यक्ति या जानवर का नुकसान होने की खबर नहीं है। लद्दाख में बीते कुछ दिनों से बार-बार भूकंप आता देखा जा रहा है।

14 सितंबर को भी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को छूने वाली बंगाल की खाड़ी में शाम को 4 बजकर 26 मिनट पर जबरदस्त भूकंप आया था। समंदर भी अपने पूरे उफान पर आ गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता आंकी गई है। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 20 किलोमीटर नीचे थी। इसके कारण बहुत ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग