26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केतन की हत्या करना परिवार को सच बताने से ज्यादा आसान था’, सिया गोयल ने पूछताछ के दौरान दिया बड़ा बयान

Ketan Agarwal Murder: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बड़ा दावा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा कि परिवार को शादी से इनकार करने की बजाय केतन को मारना आसान लगा। पुलिस इस बयान की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 26, 2026

Siya Goyal Confession

केतन अग्रवाल हत्याकांड

Ketan Agarwal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा कि अपने परिवार को शादी से इनकार करने के बजाय मंगेतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना उसे आसान लगा। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, सिया ने यह भी दावा किया कि वह केतन को इसलिए पसंद नहीं करती थी क्योंकि वह विग पहनता था। हालांकि पुलिस इन बयानों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ही पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, हिरासत में पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। ऐसे में उसे लगा कि लोहागढ़ किले की खाई में धक्का देकर केतन की हत्या करना, परिवार के सामने शादी से इनकार करने से आसान होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बयान पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिया गया कथित दावा है, जिसकी जांच की जा रही है।

विग पहनने की बात भी बताई वजह


सिया ने पूछताछ में पहले यह भी कहा था कि उसे केतन इसलिए पसंद नहीं था क्योंकि वह विग पहनता था। हालांकि इस दावे पर केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे के सिर पर केवल छोटा-सा हेयर पैच था और इसकी जानकारी सिया तथा उसके परिवार को सगाई से पहले ही दे दी गई थी। उन्होंने कहा, 'विग पहनना मेरे बेटे की हत्या की वजह नहीं हो सकता।'

भाई से भी हुई पूछताछ


शुक्रवार को पुणे ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से भी जिला पुलिस मुख्यालय में पूछताछ की। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या साहिल को सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते की जानकारी थी और क्या उसने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बताई थी।

क्या है मामला?


केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले से गिरने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है। मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग