17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

मौसम का ट्रिपल अटैक..! ठंड, कोहरा और बारिश की चेतावनी.. इन राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Dec 15, 2025

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में ठंड का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। सुबह और रात के समय जहां कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो रही है, वहीं रात में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। दिल्ली में लोगों को मौसम की ट्रिपल मार झेलनी पड़ रही है। जहां सुबह-सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य होती है और रात में सर्दी का तड़का लगता है। जबकि दिन में प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। दिल्ली के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा 16 राज्यों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। तेलंगाना और कर्नाटक में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।