Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में दिनदहाड़े 28 किलो चांदी से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। वहीं यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चांदी लूट की शिकायत कृष्णनगर थाने में दर्ज हुई है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे स्कूटी पर आगे पैर के पास चांदी से भरा बैग रखकर खड़ा है। तभी अचानक पीछे से एक महिला मुंह पर दुप्ट्टा बांध और हाथों में ग्लव्स पहनकर आई और बैग को खींचकर तेजी से भागती है। हालांकि बैग के वजन से एक बार वह लड़खड़ाती है, लेकिन वह रुकती नहीं है।