
Delhi Crime: दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में बेड़ के बॉक्स में एक महिला का शव मिलने की खबर सामने आई है। इस घटना में पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लिया है और महिला के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, घटना तब सामने आई जब पुलिस को घर से बदबू आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को बेड़ के बॉक्स में एक महिला का शव मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की लाश को बेड़ के बॉक्स के अंदर एक बैग में रखा गया है।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने घटना को लेकर बताया कि जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर बाहर से बंद था और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान थे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो कंबल में लिपटी एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की उम्र 40 साल के आसपास थी और ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी। वहीं पुलिस ने दावा किया कि महिला शादीशुदा लग रही थी क्योंकि उसने लाल चूड़ियां पहन रखी थीं।
गौरतलब है कि मकान मकान घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और घर में कोई नहीं रहता था। आसपास के लोग भी मृतका की पहचान नहीं कर पाए। लोगों का कहना है कि महिला सत्यम एन्क्लेव की रहने वाली नहीं है। मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला को मंगलवार को यहां लाया होगा और इसके बाद उसकी हत्या की होगी।
पुलिस ने मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके से टीम ने कई साक्ष्य इकट्ठा किए। फिलहाल पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
29 Mar 2025 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
