7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर टूटा INDIA अलांयस! दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP

Lok Sabha Election 2024 : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होकर दिल्ली मे चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने रविवार को कहा है कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर आप अकेले चुनाव लड़ेगी।

2 min read
Google source verification
arvind_kejriwal0.jpg

Lok Sabha Election 2024 INDIA Alliance: पंजाब के बाद दिल्ली में भी इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी ने दूरी बना ली है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद अब दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस प्रकार से लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने इंडिया गठबंधन को डबल झटका दिया है। बता दें कि इससे पहले बिहार में जदयू के नेता नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी इस महागठबंधन से दूरी बना ली है।

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP

पंजाब के तरनतारन में सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने रविवार को कहा कि गर्वनर ने विधानसभा सत्र नहीं होने दिए। राजधानी दिल्ली में भी कम नहीं होते है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली ने जो ठान लिया है कि सातों लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को जिताना है। आप भी लोकसभा की 13 की 13 सीटों पर झाड़ू चलाओ, आम आदमी पार्टी को जिताओ। केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद केंद्र सरकार को सबक मिलेगा।


पंजाब से भी INDIA गठबंधन टूटा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में पंजाब की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। लोकसभा चुनाव दो महीने में होंगे। इस चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब से भी INDIA गठबंधन टूटा, सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी AAP


यह भी पढ़ें- Paytm की बढ़ी मुश्किलें, RBI के बाद अब EPFO ने भी ट्रांजेक्शन पर लगाई रोक