scriptसत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में रेफर, तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरकर हुए थे जख्मी | AAP leader Satyendar Jain fell in bathroom at Tihar Jail, brought to DDU Hospital | Patrika News
राष्ट्रीय

सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में रेफर, तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरकर हुए थे जख्मी

AAP leader Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले भी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अब बीती रात सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें आज फिर अस्पताल लाया गया है।

May 25, 2023 / 12:33 pm

Prabhanshu Ranjan

तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

AAP leader Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को गुरुवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल लाया गया। बताया गया कि जेल में गिरने के कारण सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। ऐसे में उन्हें एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

ताजा अपडेट-
सत्येंद्र जैन की सेहत से जुड़ी ताजा अपडेट यह सामने आई है कि उन्हें दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मिली जानकरी के अनुसार सत्येंद्र जैन को लोकनायक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

 


बाथरूम में गिरने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

बताते चले कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं। बीता रात बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं।


https://twitter.com/ANI/status/1661592071009112065?ref_src=twsrc%5Etfw


स्पाइन में परेशानी के लाए गए थे अस्पताल

स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है। इधर सत्येंद्र जैन की सेहत में हो रही लगातार गिरावट को लेकर आप ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

आप ने ट्वीट में लिखा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने की सज़ा काट रहे सत्येंद्र जैन जी के स्वास्थ्य में काफ़ी गिरावट आई है। दिल्ली और देश की जनता Modi-BJP के इस अत्याचार और जुल्म को देख रही है। ईश्वर इन्हें ईमानदार सत्येंद्र जैन जी को प्रताड़ित करने की सज़ा जरूर देगा। हम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, ईश्वर और देश की जनता इस लड़ाई में हमारे साथ है।


https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1660540751695204359?ref_src=twsrc%5Etfw


वकील का दावा- 35 किलो कम गया वजन

सत्येंद्र जैन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते कहा था कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन 35 किलो कम हो गया है। उनकी हालिया तस्वीर से भी यह साफ होता है कि बीते कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की सेहत में काफी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें – सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेल की अर्जी

 

Hindi News/ National News / सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में रेफर, तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरकर हुए थे जख्मी

ट्रेंडिंग वीडियो