
Abhishek Banerjee
Bengal SSC Scam CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यह जांच पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले में चल रही जांच का एक हिस्सा थी। कोलकाता में सीबीआई मुख्यालय से बाहर आने के बाद बनर्जी ने कहा कि पूछताछ का सारांश 'जीरो' था। बनर्जी ने कहा, सीबीआई पिछले एक साल से भर्ती घोटाले, पिछले 10 साल से शारदा पोंजी घोटाले और पिछले 15 साल से रवींद्रनाथ टैगोर का नोबेल पुरस्कार गंवाने की जांच कर रही है, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
पूछताछ के नाम पर समय की बर्बादी
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा कि पूछताछ उनके और सीबीआई अधिकारियों दोनों के लिए समय की बर्बादी थी, लेकिन उन्होंने जो कुछ पूछा गया था उसमें सहयोग किया।
दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता नहीं बनूंगा
सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता नहीं बनूंगा, इसलिए निशाना बनाया गया। पूछताछ करना उनके (सीबीआई अधिकारियों) और मेरे लिए समय की बर्बादी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झुकना नहीं चाह रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है, जबकि विभिन्न मामलों में शामिल भाजपा नेताओं को खुला छोड़ दिया गया है।
आपको बता दें कि बनर्जी का नाम कुंतल घोष द्वारा दायर एक शिकायत में सामने आया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्रीय जांच एजेंसियां उन पर स्कूल घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी का नाम लेने का दबाव बना रही थीं।
अब 'नोटबंदी' नहीं,'वोटबंदी' का समय है
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को चलन बंद करने पर कहा कि अब 'वोटबंदी' का समय है, 'नोटबंदी' से कुछ नहीं होगा। 'वोटबंदी' 2024 में होगी...कर्नाटक के परिणाम 2024 में दोहराए जाएंगे।
Updated on:
21 May 2023, 7:23 AM IST
Published on:
20 May 2023, 10:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.