12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘घर में घुसकर मारेंगे और शव जलाएंगे’, अभिषेक बनर्जी के विवाद बयान पर BJP सांसद ज्योतिर्मय सिंह ने कसा तंज

बंगाल की राजनीति में CID की पूछताछ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने TMC के अभिषेक बनर्जी पर साधा बड़ा निशाना, लगाए गंभीर आरोप।

2 min read
Google source verification
cid inquiry

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो (ANI Photo)

CID Inquiry: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से सीआईडी (CID) द्वारा की जा रही पूछताछ पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है। पुरुलिया से बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि देश की जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अब समय आ गया है कि जनता को सब कुछ याद दिलाया जाए।

'बिना वजह नहीं होती एजेंसियों की जांच'

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि CID, सीबीआई (CBI) या ईडी (ED) जैसी कोई भी जांच एजेंसी बेवजह किसी पर कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा, 'चाहे कोई भी एजेंसी किसी मामले की तफ्तीश कर रही हो, उनका मकसद सिर्फ आपराधिक या गैर-कानूनी गतिविधियों की सच्चाई सामने लाना होता है। जहां तक अभिषेक बनर्जी का मामला है, हर कोई अच्छी तरह जानता है कि उनके खिलाफ यह जांच क्यों हो रही है।'

लोगों का डराने-धमकाने का लगया आरोप

ज्योतिर्मय सिंह ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी जिस तरह से एक अव्यवस्थित बंगाल तैयार करने का प्रयास कर रहे थे, आर्थिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे और लोगों को डराने-धमकाने तथा कानून को अपने हाथ में लेने का काम कर रहे थे, उसे लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'उस समय विपक्ष के लोगों को सरेआम धमकाया जाता था।'

अभिषेक बनर्जी घर में घुस-घुसकर मारेगा- ज्योतिर्मय

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह ने कहा कि अभिषेक बनर्जी कहा करते थे कि भाजपा वाला चुनाव हारकर वहां आएगा तो मारकर जला देंगे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी सॉफ्ट हो सकती हैं, लेकिन अभिषेक बनर्जी घर में घुस-घुसकर मारेगा। अब हम मीडिया के माध्यम से उनकी बातें याद दिला रहे हैं। जांच एजेंसियां अपना काम सही कर रही हैं, आप आगे-आगे देखिए क्या होता है। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि जिस प्रकार के अत्याचार किए गए हैं, उससे पूरा हिंदू समाज नाराज है। वह चुनाव प्रचार के नाम पर जाता था और लोगों को धमकी देकर लौट आता था।