27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं पैदा हुई तो सबसे पहले देखने पहुंची थीं इंदिरा गांधी’, अमीषा पटेल ने खोले पुराने राज, कहा- पूर्व PM ने कराई थी मेरे पैरेंट्स की शादी

अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में अपने परिवार और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच व्यक्तिगत एवं राजनीतिक संबंधों का खुलासा किया है। अमीषा पटेल ने क्या कहा? आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 28, 2026

Ameesha And Indira Gandhi

एक्ट्रेस अमीषा पटेल और पूर्व PM इंदिरा गांधी (Photo- DD News)

अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में अपने परिवार और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former PM Indira Gandhi) के बीच व्यक्तिगत एवं राजनीतिक संबंधों का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह पैदा हुईं तो अस्पताल में उनसे मिलने वाली पहली शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। इंदिरा गांधी ने ही अमीषा के माता-पिता की शादी की तारीख भी तय की थी।

अमीषा ने खोले पुराने राज

अमीषा पटेल ने कहा- जब मेरा जन्म ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में हुआ था तो मुझसे मिलने आने वाली पहली इंसान इंदिरा गांधी थीं। उन्होंने आगे बताया कि उनका परिवार राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय रहा है और यह संबंध उनके जन्म से भी पहले का है। अमीषा ने अपने दादा बैरिस्टर रजनी पटेल के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि रजनी पटेल एक मशहूर बैरिस्टर, वकील और राजनेता थे।

बड़ा निर्णय लेने से पहले रजनी की सलाह लेती थीं इंदिरा

बचपन से ही अमीषा के दादा रजनी पटेल के मार्गदर्शक जवाहरलाल नेहरू थे। राजनीति में प्रवेश करने के बाद वे पहले कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े और फिर कांग्रेस में चले आए। कांग्रेस में उन्होंने महत्वपूर्ण पद संभाले। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अमीषा ने कहा- कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी उनकी सबसे करीबी सहयोगी थीं। वह उनके मुख्य सलाहकार थे।

इंदिरा गांधी कोई भी बड़ा कदम मेरे दादाजी से चर्चा किए बिना या उनकी राय लिए बिना नहीं उठाती थीं। रजनी पटेल ने पूरे भारत के कई मुख्यमंत्रियों के लिए चंदा भी जुटाया था। उन्होंने वर्ली स्थित नेहरू तारामंडल भी बनवाया, जो जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में उनकी गुरु के प्रति समर्पण दर्शाता है।

पैरेंट्स की शादी इंदिरा गांधी ने फिक्स की

अमीषा पटेल ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि उनके माता-पिता की शादी की तारीख इंदिरा गांधी के कार्यक्रम के अनुसार तय की गई थी। उन्होंने बताया- इंदिरा गांधी ने मेरे पैरेंट्स की शादी की तारीख तय की थी। उनकी कुंडली नहीं मिली थी, इसलिए उनसे पूछा गया कि वह कब फ्री हैं। इंदिरा गांधी ने कहा- राजनी, मैं 4 जुलाई को फ्री हूं। उसी के आधार पर शादी की तारीख तय हुई। शादी साउथ मुंबई के कोलाबा स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस में हुई थी। अमीषा ने बताया कि उनके घर पर दिलीप कुमार, देव आनंद और मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन जैसे दिग्गजों का आना-जाना लगा रहता था। परिवार राजनीति के साथ-साथ कला और सिनेमा की दुनिया से भी गहराई से जुड़ा रहा।

अमीषा के परिवार की राजनीतिक विरासत

अमीषा पटेल ने जोर देकर कहा कि उनका परिवार राजनीति में बहुत सक्रिय रहा है और गांधी परिवार से उनका गहरा संबंध है। इंदिरा गांधी परिवार के खुशी के मौकों पर भी शामिल होती थीं, फिर चाहे शादी हो या नवजात शिशु से मुलाकात करनी हो। इंटरव्यू में अमीषा ने 'बॉलीवुड बबल' को बताया कि उनके बचपन और परिवार की पृष्ठभूमि राजनीतिक हलकों और प्रभावशाली व्यक्तित्वों से घिरी रही। अमीषा ने कहा कि यह पुरानी विरासत उन्हें गर्व की अनुभूति कराती है।