27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलंगाना पुलिस की ‘मौज’! अब बर्थडे और शादी की सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी, DGP का बड़ा तोहफा

Police Birthday Holiday: तेलंगाना में पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक के कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर मेमोरेंडम के अनुसार, ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

2 min read
Google source verification
Telangana Police

Telangana Police

Telangana Police Leave Rule: तेलंगाना सरकार ने पुलिस बल के कल्याण और मनोबल बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी दी जाएगी। यह फैसला पुलिस कर्मियों के दबाव भरे फील्ड ड्यूटी को देखते हुए लिया गया है, ताकि वे अपने परिवार के साथ इन खास मौकों को मना सकें। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बी. शिवधर रेड्डी ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पुलिस कल्याण को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हर पुलिस अधिकारी और स्टाफ सदस्य को अपने जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी दी जाएगी।

DGP शिवधर रेड्डी ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए अपनी व्यक्तिगत जिंदगी का बलिदान देते हैं और कठिन ड्यूटी निभाते हैं। यह पहल पुलिस बल की अथक मेहनत और समर्पण की सराहना के रूप में शुरू की गई है।

सर्कुलर की मुख्य बातें

पुलिस महानिदेशक ने सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, बिना किसी चूक के छुट्टी मंजूर करें। सर्कुलर में यह स्पष्ट किया गया है कि इसे एक अधिकार के तौर पर नहीं माना जाएगा। छुट्टी मंजूर करने वाला अधिकारी छुट्टी तभी मना करेगा, जब उसे मना करना बहुत ज़रूरी हो। यह सुविधा कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक, सभी पर लागू होती है।

छुट्टी के लिए लिखित में देना होगा आवेदन

इच्छुक कर्मी को पहले से लिखित आवेदन देना होगा, जिसमें जन्मतिथि या विवाह की तारीख का प्रमाण (सर्विस रजिस्टर के अनुसार) संलग्न करना होगा। यह कदम पुलिस कर्मियों के बीच बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने और उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास है। DGP ने सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें।

वर्क-लाइफ बैलेंस की ओर बढ़ता कदम

पुलिस विभाग में काम करने वाले कर्मी अक्सर 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। त्योहारों, परिवार की खुशियों और व्यक्तिगत मौकों पर भी उन्हें ड्यूटी निभानी पड़ती है। ऐसे में जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताने की छुट्टी उन्हें भावनात्मक राहत देगी और उनकी सेवा भावना को और मजबूत करेगी।

यह पहल अन्य राज्यों में भी चर्चा का विषय बन सकती है, जहां पुलिस वेलफेयर को प्राथमिकता दी जा रही है। तेलंगाना पुलिस इस कदम से न केवल अधिक प्रेरित महसूस करेगी, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनका लगाव भी बढ़ेगा।