
Bharat-Bhutan Mystic Mountain Tour package
IRCTC Bharat-Bhutan Mystic Mountain Tour: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने उत्तर पूर्व भारत और भूटान की प्राकृतिक व सांस्कृतिक यात्रा के लिए ‘Bharat-Bhutan Mystic Mountain Tour’ पैकेज की घोषणा की है। यह 13 रात और 14 दिन की शानदार रेल यात्रा Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train से संचालित होगी।
यात्रा 5 मई 2026 को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी और 18 मई 2026 को समाप्त होगी। इसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों से भी बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कुल 162 यात्री इस ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।
ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर गुवाहाटी पहुंचेगी, जहां कामाख्या मंदिर (मुख दर्शन) और ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज का आनंद लिया जाएगा। इसके बाद शिलांग और चेरापूंजी का भ्रमण होगा। चेरापूंजी में सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल्स, मावसमाई गुफाएं, नोहकालिकाई फॉल्स और एलीफैंटा फॉल्स देखे जाएंगे। शिलांग में कैथेड्रल चर्च, वार्ड्स लेक और रास्ते में उम्मियम झील (व्यू पॉइंट) शामिल हैं।
उत्तर पूर्व से यात्रा आगे बढ़कर भूटान पहुंचेगी। हासिमारा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को फुंटसोलिंग (भूटान बॉर्डर) ले जाया जाएगा।
थिम्पू: बुद्धा पॉइंट, मोतिथांग चिड़ियाघर, पेंटिंग स्कूल, नेशनल लाइब्रेरी, थिम्पू हैंडीक्राफ्ट मार्केट और ताशी चो डोंग
पुनाखा: दोचुला पास और पुनाखा डोंग
पारो: लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, तमचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज, पारो डोंग, टाइगर नेस्ट (ताकसांग मठ) बेसकैंप, नेशनल म्यूजियम और हॉट स्टोन बाथ
यह पैकेज सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।
ट्रेन में चार प्रकार के एसी कोच उपलब्ध हैं:
Superior AC I (Coupe) – 32 बर्थ
Superior AC I (Cabin) – 38 बर्थ
Deluxe AC II Tier – 36 बर्थ
Comfort AC III Tier – 56 बर्थ
AC I Cabin/Coupe: ₹1,41,540
AC II Tier: ₹1,33,210
AC III Tier: ₹1,16,545
पैकेज में ट्रेन में शाकाहारी भोजन, बाहर शाकाहारी भोजन, सभी ट्रांसफर, कोच से साइटसीइंग, एक्सीडेंटल ट्रैवल इंश्योरेंस आदि शामिल हैं। इसमें किसी अन्य अतिरिक्त साइटसीइंग, टिप्स, फ्यूल सरचार्ज आदि शामिल नहीं हैं।
इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा विश्व व्यापार केंद्र, नौरोजी नगर, नई दिल्ली स्थित IRCTC टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर से भी संपर्क किया जा सकता है।
यह टूर उत्तर भारत से शुरू होकर पूर्वोत्तर की हरियाली और भूटान की शांत, पवित्र वादियों तक फैला हुआ है। जो यात्री शांतिपूर्ण प्राकृतिक सौंदर्य, बौद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में हैं, उनके लिए यह पैकेज बेहद आकर्षक है।
Published on:
27 Apr 2026 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
