3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘BJP ने कई मंदिरों में चंदा चुराया है’, पप्पू यादव के समर्थन में उतरे आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पप्पू यादव के समर्थन में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने BJP पर कई मंदिरों में चंदा चोरी का आरोप लगाया। जानिए उन्होंने राम मंदिर के दान और पप्पू यादव को लेकर क्या कहा है?
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Aug 03, 2026

Aditya Thackeray on Pappu Yadav, Ram Temple Donation, BJP, Shiv Sena UBT, Aditya Thackeray Statement,

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Aditya Thackeray on Pappu Yadav: संसद भवन परिसर में अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए प्रदर्शन और उसके बाद दर्ज हुई एफआईआर पर देश की राजनीति गरमा गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थन में अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे खुलकर मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

पप्पू यादव दान चोरी का मुद्दा उठा रहे थे। राम मंदिर के दानपात्र में जो कथित घोटाला या चोरी हुई उसी मुद्दे को वह उठा रहे हैं। BJP ने कई मंदिरों में दान की चोरी की है। वह इसी मुद्दे को उठा रहे हैं इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

क्या था संसद परिसर का विवाद?

संसद के मानसून सत्र के दौरान मकर द्वार पर इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने राम मंदिर में आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ एक सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर हाथ में दान पात्र लेकर बैठे थे जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए थे। इसके जरिए विपक्ष ने धार्मिक चंदे में हेराफेरी का आरोप लगाया था।

संतों और BJP ने दर्ज कराई FIR, शुरू हुई कानूनी घेराबंदी

इस विवादित सांकेतिक नाटक के बाद बीजेपी और साधु-संतों ने कड़ा आक्रोश जताया। वाराणसी के कोतवाली पुलिस स्टेशन में साधु-संतों की शिकायत पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने (IPC/BNS की संबंधित धाराओं) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने और नई दिल्ली डीसीपी के समक्ष बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विपक्ष का पलटवार

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी प्रशासनिक असफलताओं और चंदा चोरी जैसे घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी सांसदों पर एफआईआर दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान तभी होगा जब मंदिरों में मिलने वाले दान का पारदर्शी हिसाब सामने आएगा।