हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को सभी शिकायतों की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कहा था कि हमने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और हम सरकार बनाएंगे। इसलिए चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM मशीनों की 99% बैट्री संदेह का कारण बन गईं हैं। हमने बहुत सारी विधानसभाओं में रिटर्निंग ऑफिसर से VVPAT की पर्चियों के मिलान की बात कही थी, जो नहीं की गईं। चुनाव आयोग को जनता के सामने इस बारे में बात रखनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।