
फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो: IANS/वीडियो ग्रैब)
Narendra Modi and Donald Trump Meeting: 16 महीने के अंतराल के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेता फ्रांस में आयोजित G7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस बैठक के बाद एकबार फिर अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील ने रफ्तार पकड़ ली है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर अगले हफ्ते भारत आने वाले हैं। मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में हुई अहम प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को व्यापार समझौते के अंतिम रुपरेखा को तैयार करने को कहा है।
व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। ट्रंप ने कहा कि इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम व्यापार समझौता कर रहे हैं। हम बहुत सी चीजें कर रहे हैं। अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है। ट्रंप ने अमेरिका में निवेश को बढ़ावा देने में पीएम मोदी की भूमिका की भी तारीफ की।
इंडिया यूएस ट्रेड डील को लेकर बीते दिनों भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि ग्रीर के दौरे का मकसद अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ग्रीर
22 जून की शाम को भारत आ रहे हैं। 23-24 जून को वह हमारे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत करेंगे। हमें उम्मीद है कि बातचीत का केंद्र ढांचागत समझौते को अंतिम रूप देने और उस बड़े BTA (द्विपक्षीय व्यापार समझौते) पर होगा, जिस पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही है।
उन्होंने आगे बताया कि जहां तक ट्रेड डील की बात है, मुझे लगता है कि इसमें भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों के सभी पहलू शामिल हैं। इसलिए, जब भी हम इस डील को फाइनल करके उस पर साइन करेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि '301 इन्वेस्टिगेशन' से जुड़े सवालों के साफ जवाब मिल जाएंगे।
Published on:
18 Jun 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
