
After Munawar Farooqui stand-up comedian Kunal Kamra's show was canceled Hindu organizations threatened, is this becoming a trend?
विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध के चलते मुनव्वर फारूकी के बाद स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का भी शो कैंसिल हो गया है। यह शो गुरुग्राम के सेक्टर-29 के स्टूडियो शो बार (Studio Xo Bar) में होने वाला था, जिसको लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा था। इस शो के लिए बुक माय शो के जरिए टिकट बेचे जा रहे थे, लेकिन विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल की ओर से बोला गया कि कुणाल कामरा देवी-देवताओं का मजाक बनाते हैं। इसके कारण जिले में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, इसलिए सो कैंसिल किया जाए। इसके साथ ही दोनों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शो के विरोध में विरोध प्रर्दशन की भी चेतावनी दी थी।
वहीं इससे पहले मुनव्वर फारूकी का शो कैंसिल कर दिया गया था, जो सेंट्रल दिल्ली स्थित सिविक सेंटर में पिछले महीने 28 अगस्त को होने वाला था। इसको लेकर TMC सांसद हुआ मोइत्रा ने जमके निशाना भी साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि क्या भारत का सांप्रदायिक सौहार्द आज इतना नाजुक है कि कॉमेडी शो बाधित हो?
शो कैंसिल होने के बाद कुणाल कामरा ने ट्वीट करके तंज कसते हुए लिखा कि 'वह हमारी संस्कृति का मज़ाक उड़ाता है जिसका हम दावा करते हैं,वह हमारी संस्कृति का मज़ाक उड़ाता है जिसका हम दावा करते हैं,वह हमारे देवताओं का मज़ाक उड़ाता है जो हम सोचते हैं, हमारे पास कोई सबूत नहीं है लेकिन उसका शो हमारी शांति भंग करता है। इसके साथ ही कुणाल कामरा ने कहा कि हम में से 12 लोग नहीं चाहते कि शो हो। वहीं 500 लोगों को इसे देखने के लिए टिकट मिले हैं, जिसको लेकर उन्होंने सवाल किया कि अधिकारियों को क्या करना चाहिए?
क्या किसी स्टैंड अप कॉमेडी शो, स्टैंड अप कॉमेडियन या नेताओं के द्वारा हिंदु देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने का ट्रेंड बनाता जा रहा है? मुनव्वर फारूकी, कुणाल कामरा के अलावा भी कई ऐसे नाम हैं जिन पर हिंदु देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने का आरोप लगा है। वहीं TMC सांसद सहित कई पार्टियों के ऐसे नेता हैं, जिन पर हिंदु देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने के आरोप लगे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या हिंदु देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने का ट्रेंड बनता जा रहा है?
क्या हिंदू संगठनों के द्वारा शो कैंसिल कराने का 'ट्रेंड' बनता जा रहा है? मुनव्वर फारूकी के बाद कुणाल कामरा का ऐसा दूसरा मामला है कि जिसे हिंदु संगठनों के विरोध के कारण कैंसिल कर दिया गया है। लोगों के द्वारा आरोप लगाया जाता है कि ये स्टैंड अप कॉमेडियन सरकार की नीतियों के विरोध में बोलते रहते हैं, इसलिए इनका शो कैंसिल किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या हिंदू संगठनों के द्वारा शो कैंसिल कराने का ट्रेंड बनता जा रहा है? जिसका जवाब कोई एक्सपर्ट ही दे सकते हैं।
Published on:
10 Sept 2022 03:17 pm
