5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश के NDA छोड़ने के बाद पी चिदंबरम ने बीजेपी पर किया हमला, ट्वीट करके कही ये 6 बातें

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और NDA के बीच गठबंधन के टूटने की आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। इसके बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 6 बातें कहीं।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Aug 10, 2022

after-nitish-left-nda-p-chidambaram-attacked-bjp-and-said-these-6-things-by-tweeting.jpg

After Nitish left NDA, P Chidambaram attacked BJP and said these 6 things by tweeting

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से किनारा करते हुए NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से गठबंधन तोड़ दिया है, जिसके बाद बिहार में आज नई सरकार बनेगी। BJP से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार आज राजद, कांग्रेस, लेफ्ट सहित सात पार्टियों के समर्थन से नई सरकार बनाने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार के साथ ही तेजस्वी यादव के भी शपथ ले सकते हैं। इस शपथ के बाद बिहार में एक बार फिर से चाचा (नीतीश कुमार) और भतीजे (तेजस्वी यादव) की सरकार बनेगी।

इसी बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने BJP पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 'भाजपा कभी किसी राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करती है।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कांग्रेस मुक्त भारत चीन, रूस, तुर्की, वियतनाम और उत्तर कोरिया जैसे एक पार्टी शासन के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करना है।


नीतीश के NDA छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट करके कटाक्ष करते हुए 6 बातें कही, जिसमें उन्होंने लिखा:
- 'भाजपा कभी किसी राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करती है'।
-अन्य दलों से दलबदल को प्रोत्साहित करना दलबदलुओं के उत्थान के लिए एक कल्याणकारी उपाय है।
-अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ना उन दलों को शुद्ध करना है।
-राज्य सरकारों को अस्थिर करना उन राज्यों में शासन में स्थिरता लाना है।
- विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच शुरू करना संसद द्वारा पारित कानूनों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है ताकि कानूनों को और अधिक धारदार बनाया जा सके।
- कांग्रेस मुक्त भारत चीन, रूस, तुर्की, वियतनाम और उत्तर कोरिया जैसे एक पार्टी शासन के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करना है।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार में बन रही नई सरकार को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है! न कैश पकड़ा गया, न ईडी की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की। सब कुछ सभ्य तरीके से हुआ। CM को सबसे बड़ी पार्टी और अन्य दलों का समर्थन मिला। महाराष्ट्र में BJP ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया।