16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, अगले 3 महीने तक फ्री बस यात्रा

सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, आपको पिंक सहेली कार्ड बनवाने को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पिंक टिकट से मुफ्त बस यात्रा अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी।

2 min read
Google source verification
Pink Saheli Smart Card

Pink Saheli Smart Card

Delhi Free Bus Service: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा योजना में बड़ी राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाने के लिए महिलाओं को किसी भी तरह की जल्दबाजी या चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगले तीन महीनों तक पुराना 'पिंक टिकट' (पिंक पेपर टिकट) से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा पूरी तरह जारी रहेगी।

दिल्ली की महिला यात्रियों के लिए खुशखबरी

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'आपको पिंक सहेली कार्ड बनवाने को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पिंक टिकट से मुफ्त बस यात्रा अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड भी समान रूप से मान्य रहेगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र पर जाकर आराम से सहेली पिंक कार्ड बनवा सकती हैं। जरूरत पड़ने पर केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी महिलाओं को सुविधा मिल सके।'

2 मार्च को शुरू हुई थी 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' योजना

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' योजना की शुरुआत 2 मार्च 2026 को हुई थी और कार्ड बनवाने के लिए केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लग रही थीं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भी पहले बयान जारी कर महिलाओं से जल्दबाजी न करने की अपील की थी। डीटीसी के अनुसार, अधिकतर पात्र महिलाओं को कार्ड मिल जाने के बाद धीरे-धीरे कागजी टिकट प्रणाली को समाप्त कर पूरी तरह स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की खासियतें

यह कार्ड 'एक राष्ट्र, एक कार्ड' पहल के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर आधारित है। दिल्ली की निवासी महिलाएं इसे 50 नामित काउंटरों (जैसे DM/SDM कार्यालयों में) से नि:शुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए केवल आधार नंबर और मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराना होता है। कार्ड से डीटीसी बसों में अनलिमिटेड मुफ्त यात्रा के अलावा मेट्रो, आरआरटीएस और अन्य सार्वजनिक परिवहन में सशुल्क सुगम यात्रा संभव होगी। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और पारदर्शी यात्रा प्रदान करना है, साथ ही पुरानी पेपर टिकट प्रणाली में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करना।

सीएम रेखा ने खुद किया था डीटीसी बस में सफर

सीएम रेखा गुप्ता ने खुद महिला दिवस से पहले कार्ड बनवाकर डीटीसी बस में सफर किया था, जिससे योजना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। सरकार का दावा है कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। महिलाएं अब बिना किसी परेशानी के अपनी सुविधानुसार कार्ड बनवा सकती हैं। तीन महीने की मोहलत के बाद कार्ड अनिवार्य हो जाएगा, लेकिन फिलहाल पुरानी व्यवस्था पूरी तरह वैध रहेगी।