इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने गांधीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है, मैं स्टूडेंट से लेकर आज तक कांग्रेस से जुड़ा था। ब्लॉक कांग्रेस से राजनीति शुरू करके विधानसभा और विरोध पक्ष के नेता के साथ प्रदेश का अध्यक्ष भी बना था। मैंने खून, पसीना देकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की। लेकिन, कुछ सालों से जिस कल्पना से मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, वो नहीं दिखी।