
अजीबो-गरीब शादियों के बारे में तो आपने बहुत कुछ पढ़ा और देखा-सुना होगा। बिहार के बांका जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। इस खबर ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। बांका से एक दामाद और सास की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। दामाद जिसे अपनी पत्नी की मां से प्यार हो जाता है, जैसे ही परिवार वालों को उनके अफेयर की भनक लगती है, वह उससे शादी कर लेता है। अब देशभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। आइये जानते है इस अनोखी शादी के बारे में।
जिले के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में घटी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी अपने दामाद सिकंदर यादव के साथ प्रेम संबंध में थीं। पत्नी की मौत के बाद सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इस दौरान सास-दामाद एक-दूसरे के करीब आ गए।
जब गीता देवी के पति को शक हुआ तो उसने पता लगाया। इससे दोनों के अफेयर का खुलासा हो गया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दिलेश्वर ने इसकी जानकारी पंचायत को दी। सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों के सामने खुलेआम अपनी सास से प्यार का इजहार किया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों की सहमति से सिकंदर और गीता देवी की शादी हो गई।
इसके बाद सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और गीता देवी की शादी करवा दी। इसके बाद बांका कोर्ट में सिकंदर यादव के ससुर ने दोनों की कोर्ट मैरिज करवाई और अपनी पत्नी को विदा किया। गांव वालों की सहमति से सिकंदर सबके सामने गीता देवी को अपने घर ले गया।
Updated on:
29 Apr 2024 02:44 pm
Published on:
29 Apr 2024 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
