
यमुना के बाद हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी, मकान डूबे, घर छोड़ने को मजबूर लोग
Delhi Flood: यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। ताजा डेटा के मुताबिक यमुना नदी खतरे के निशान को पार करते हुए 206.26 मीटर पर पहुंच गई है। यमुना में बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों की चिंताएं भी एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इस बार कहानी सिर्फ यमुना या दिल्ली तक सीमित नहीं है। इस बार परेशानी नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी बढ़ती दिख रही है। इस परेशानी की वजह से हिंडन नदी में आई बाढ़। मालूम हो कि दिल्ली के यमुना नदी के बाढ़ का पानी कई इलाकों में अभी कम भी नही हुआ था कि एक और नदी हिंडन में बाढ़ आने से नोएडा के कई इलाकों मे पानी आ गया। कई क्षेत्रों में घरों को खली कराया गया है।माना जा रहा है कि जलस्तर और बढ़ सकता है, जिसको लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।
डूबे क्षेत्रों में फिर बढ़ा जलस्तर
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्रों में पानी आ गया था। बाढ़ के दौरान यमुना से सटे इलाकों से 27 हजार से ज्यादा लोगो को विस्थापित किया गया था। कुछ दिनों बाद जलस्तर कम हुआ तो वहां रहने वाले लोग अपने इलाकों की ओर वापस लौटे। लेकिन आज सुबह फिर पानी बढ़ने से लोगों को अपने घरों से पलायन कर पुश्ते की तरफ सड़क पर आकर रहने को मजबूर होना पड़ा है।
आसमानी आफत से कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं। नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित घरों में पानी घुस गया। हिंडन के आसपास के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। यहां कुछ मकान भी हिंडन नदी के पानी में डूब गए हैं। हालात को देखते हुए नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है।
हिंडन के साथ-साथ यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। हिंडन नदी का पानी गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में भी भर गया। कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात से निपटने के लिए NDRF को तैनात किया गया है।
मालूम हो कि अभी कुछ ही वक्त पहले यमुना नदी के बढ़े जलस्तर ने राष्ट्रीय राजधानी को हिला कर रख दिया था। इसने दिल्ली प्रशासन की पोल खोल दी थी। स्थिति से निपटने में काफी वक्त लग रहा था। दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गई थीं और यमुना के आसपास निचले इलाके में रहने वाले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।
Published on:
23 Jul 2023 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
