2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air India plane को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट दिल्ली में हुई लैंड

Air India plane: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

2 min read
Google source verification
Air India Flight bomb Blast Threat

Air India plane: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद हवाई जहाज को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल तलाशी जारी है। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की गहनता से जांच कर रही हैं।

एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली पुलिस की ओर से इसे लेकर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कहा गया है, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Public Holiday: फिर लगी छुट्टियों की झड़ी! इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और ऑफिस

फ्लाइट दिल्ली में हुई लैंड

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विमान ने देर रात 2 बजे मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। विमान न्यूयॉर्क जा रहा था। फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही वक्त बीता था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद दिल्ली डायवर्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Congestion Tax: अब दिल्ली में घुसते ही लगेगा टैक्स? जानें Odd-Even के बाद क्या प्लानिंग ला रही है आतिशी सरकार

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब बम से उड़ाने की धमकी दी गई हो। अगस्त माह में मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एयर इंडिया की एक घरेलू उड़ान को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जो बाद में फर्जी निकली थी। उस समय धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था और एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

Story Loader