अक्टूबर के महीने में अलग-अलग राज्यों में कुछ खास त्योहार मनाए जाएंगे, जिनके चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। जैसे 14 अक्टूबर को सिक्किम के गंगटो में दुर्गा पूजा (दसैन), 16 अक्टूबर को कोलकाता और अगरतला में लक्ष्मी पूजा, 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और 20 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक छुट्टी, इस दिन पूरे देश में अवकाश रहेगा।