
Air India Flight
Air India Flight: दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सोमवार को एक यात्री द्वारा हंगाम करने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। बताया कि एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उपद्रवी यात्री को पुलिस को सौंप दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया, जिससे विमान को फिर से दिल्ली आना पड़ा। एआई-111 दिल्ली-लंदन उड़ान के उड़ान भरने के 15 मिनट बाद पुरुष यात्री ने कथित तौर पर महिला केबिन क्रू के बाल खींचे।
उपद्रवी यात्री को उतार कर विमान ने फिर भरी उड़ान
बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद एक यात्री ने फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। बवाल इतना बढ़ गया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। हंगामा करने वाले व्यक्ति को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। इसके बाद फ्लाइट ने लंदन के लिए उड़ान भरी।
क्रू मेंबर के साथ की हाथापाई
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो संचालित करने के लिए निर्धारित एयर इंडिया की उड़ान एआई 111 बोर्ड पर एक यात्री द्वारा हंगामा करने के कारण प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान न देते हुए यात्री ने अनियंत्रित व्यवहार जारी रखा जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नुकसान पहुंचाना भी शामिल था। एयर इंडिया कहा कि पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।
लंदन से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का समय बदला
एयर इंडिया ने कहा कि इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एयरलाइंस में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और आज दोपहर लंदन के लिए उड़ान के समय में बदलाव किया गया है।
Published on:
10 Apr 2023 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
