25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Suvidha Portal: इबोला से प्रभावित देशों से भारत आने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया एयर सुविधा पोर्टल

Air Suvidha Portal Is Active: भारत सरकार का एयर सुविधा पोर्टल अब एक्टिव हो गया है। क्या है यह पोर्टल? आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 25, 2026

Air Suvidha Portal

एयर सुविधा पोर्टल (File Photo)

भारत सरकार (Government of India) ने अफ्रीकी देशों में फैले ईबोला वायरस (Ebola Virus) के प्रकोप को देखते हुए यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाए हैं। भारत ने एयर सुविधा पोर्टल (Air Suvidha Portal) को एक्टिव कर दिया है। यह पोर्टल मुख्य रूप से उन यात्रियों के लिए ज़रूरी है जो ईबोला प्रभावित देशों से भारत आ रहे हैं या वहाँ ट्रांजिट कर रहे हैं।

क्या है एयर सुविधा पोर्टल?

एयर सुविधा पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल पहले कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों की सेल्फ-डिक्लेरेशन और स्वास्थ्य जानकारी एकत्र करने के लिए किया गया था। अब ईबोला के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे एक बार फिर एक्टिव कर दिया गया है। यात्रियों को इस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पिछले 21 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री, स्वास्थ्य स्थिति और कंटक डिटेल्स भरनी होती है। यह जानकारी एयरलाइंस, इमिग्रेशन और हेल्थ अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बीमारी के संदिग्ध मामलों की आसानी से पहचान और ट्रैकिंग हो सके।

क्यों किया गया एयर सुविधा पोर्टल को एक्टिव?

ईबोला एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। भारत में अभी इसके मामले नहीं आए हैं, लेकिन सतर्कता बरतनी ज़रूरी है। डीजीसीए, स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की हैं। एयरलाइंस को पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइज़र रखने और संदिग्ध यात्री मिलने पर आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य डेस्क पर जांच और अगर लक्षण पाए जाएं तो आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध यात्रियों को आईसीएमआर लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाता है।

फॉर्म में सही जानकारी भरना ज़रूरी

यात्री टिकट बुकिंग या वेब चेक-इन के समय या एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर जाकर संबंधित फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में सही जानकारी भरना ज़रूरी है।

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo), युगांडा (Uganda) और साउथ सूडान (South Sudan) जैसे देशों में ईबोला को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित कर दिया गया है। इस वजह से भारत में भी सावधानी बरती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग