13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IGI Delhi से मुंबई जा रही IndiGo की फ्लाइट के शौचालय में कर रहा था ये काम, Airport पर उतरते ही हुआ गिरफ्तार

Indigo Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो (Indigo) की उड़ान में एक यात्री को Toilet के अंदर प्रतिबंधित काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
indigo

Indigo Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो (Indigo) की उड़ान में एक यात्री को Toilet के अंदर धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और विमान नियमों के तहत कार्रवाई हुई है। विमान 176 यात्रियों को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ा था। मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने से 50 मिनट पहले यात्री ने शौचालय में धूम्रपान किया था।

ऐसे पकड़ा गया पैसेंजर

जानकारी के अनुसार, यात्री के शौचालय के अंदर धूम्रपान (Smoking) करने पर चालक दल के सदस्यों को स्मोक सेंसर के माध्यम से अलार्म सुनाई दिया। उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया तो वहां सिगरेट का टुकड़ा और माचिस की तीली थी। इसके बाद सदस्यों ने अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने यात्रियों से इस विषय में पूछताछ की तो खलील कजम्मुल खान नामक यात्री ने धूम्रपान की बात कबूली। खलील UP के फतेहपुर के निवासी हैं।

Airport  पर उतरने पर पुलिस को सौंपा गया 

विमान जब मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा तो आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। खलील को सहार पुलिस थाने ले जाया गया है। विमान के शौचालय में यात्री की ओर से धूम्रपान करने का यह पहला मामला नहीं है। अप्रैल में जयपुर से मुंबई की एयर इंडिया (Air India) की उड़ान में भी राजस्थान निवासी यात्री शौचालय में धूम्रपान करते दिखा था। इससे पहले दिल्ली से सूरत की एयर इंडिया उड़ान में पश्चिम बंगाल का यात्री पकड़ा गया था।