
Ajab Gajab News: हरियाणा के इस गांव में अब कोई भी नौजवान कच्छे (Shorts) में गलियों में घूमता मिला तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। गुजरानी की ग्राम पंचायत ने गांव में कच्छे (Shorts) पहनकर गलियों में घूमने पर रोक लगा दी है। हरियाणा के भिवानी में एक गांव की पंचायत ने अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है। गुजरानी की ग्राम पंचायत ने युवाओं के गांव में कच्छा और निक्कर पहनकर सरेआम घूमने पर रोक लगाई है। ग्राम पंचायत ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई गांव का युवा कैपरी या हाफ-पैंट पहनकर गांव में घूमता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भिवानी की जिस ग्राम पंचायत ने ये फरमान जारी किया है, उसकी सरपंच एक महिला है। महिला सरपंच रेणु के प्रतिनिधि ससुर सुरेश सारा कामकाज वहां देखते हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जब युवा गांव में कच्छा-निक्कर पहनकर घूमते हैं तो बहन-बेटियों को शर्मिंदा होना पड़ता है।
इस बारे में गांव में सरपंच के आदेश जारी करवा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी युवक जो कच्छे या कैपरी में घूमेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद से गुजरानी गांव में युवाओं ने हाफ-पैंट और कैपरी पहनकर घूमना बंद कर दिया है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि घर में गांव के युवक कैसे भी रहें, लेकिन जब वे दूसरों के घर या मोहल्ले में जाएं तो इज्जत के साथ जाएं।
सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में घुटने से ऊपर निक्कर पहनने पर भी रोक लगाई गई है। युवाओं को अगर निक्कर सरेआम पहननी है तो घुटने से नीचे तक आने वाली निक्कर पहननी होगी। गुजरानी गांव की पंचायत के इस आदेश की पूरे गांव ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी चर्चा हो रही है। उनका मानना है कि कि कच्छा या कैपरी पहनकर घूमना हमारी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।
Published on:
27 Jun 2024 04:44 pm
