
Rohit Pawar on Ajit Pawar Plane Crash (Photo - ANI)
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें कर रही। मामले की जांच कुछ दिन पहले ही सीआईडी की महाराष्ट्र यूनिट ने भी कर दी थी।
अब इस मामले में महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर भतीजे रोहित पवार ने बड़ा कदम उठाया है। वह मुंबई के मरीन ड्राइव थाने पहुंचे और उन्होंने मामले में DGCA और विमान कंपनी VSR Ventures की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने VSR कंपनी, DGCA के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "अगर हम जांच की बात करें, जो 28 जनवरी को विमान हादसा हुआ। उस हादसे के बाद लोगों के मन में शंका थी। क्या वह हादसा था या प्लेन को जानबूझकर गिराया गया? क्या इसके पीछे कोई क्रिमिनल साजिश थी? यह मैं नहीं कह रहा हूं, ये लोगों में हो रही चर्चा हैं और ऐसी चर्चाएं बढ़ती जा रही हैं…"
अजित पवार विमान हादसे के बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त कदम उठाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के चार लियरजेट विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है।
डीजीसीए ने मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश भी दिया है। जांच के दौरान ऑडिट टीम को विमान की सुरक्षा प्रक्रियाओं और रखरखाव मानकों में गंभीर खामियां मिलीं।
नियामक का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित नहीं हो जाता, संबंधित विमानों का संचालन बंद रहेगा।
Updated on:
25 Feb 2026 01:49 pm
Published on:
25 Feb 2026 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
