16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

Ambani Family Baby Girl Birth: मुकेश अंबानी के घर नन्हीं परी आई है। उनकी बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

less than 1 minute read
Google source verification
श्लोका अंबानी ने बेटी को दिया जन्म

श्लोका अंबानी ने बेटी को दिया जन्म

Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में एक बार फिर इस परिवार में किलकारी गूंजी हैं। मुकेश अंबानी एक बार फिर से दादा बन गए हैं। नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनी है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था। इससे पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।


अंबानी के घर आई नन्ही परी

श्लोक मेहता ने बुधवार यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया है। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। श्लोका मेहता अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ सिध्दिविनायक दर्शन के लिए पहुंचे थे। श्लोका ने NMACC लॉन्च के दूसरे दिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

यह भी पढ़ें- गोद में पोते को लेकर बेटे-बहू के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे मुकेश अंबानी, इस तरह की पूजा, देंखे VIDEO

मार्च 2019 में शादी

आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी। दोनों की पहली संतान पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। बीते दिनों श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थी। श्लोका मेहता फेमस हीरा कारोबारी अरुण रसेल मेहता की बेटी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की है।