
मुकेश अंबानी
Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को लोन की जरूरत है। उनकी करीब आधा दर्जन बैंकों से बातचीत चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक लोन का भुगतान अगले साल तक करना है। इस लोन के भुगतान के लिए कंपनी को 3 बिलियन डॉलर (करीब 25500 करोड़ रुपए) के लोन की जरूरत है। रिलायंस इंडस्ट्रीज बैंकों से चर्चा के बाद 2025 की पहली तिमाही में पुराने कर्ज को कम करने की कोशिश करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज पर करीब 2.9 अरब डॉलर का कर्ज है। इसमें वह ब्याज भी शामिल है, जो 2025 में देना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2023 में भी 8 अरब डॉलर से ज्यादा कर्ज लिया था। रिलायंस जियो और उसकी अन्य सहायक कंपनियों को करीब 55 बैंकों ने मिलकर कर्ज दिया था। पिछले 6 माह कंपनी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
Published on:
11 Dec 2024 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
