25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NDA छोड़ने की अटकलों के बीच Chirag Paswan ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Politics News: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, चिराग पासवान ने आरक्षण के मुद्दें पर बात करते हुए कहा था कि मंत्री पद को लात मार दूंगा। इस बयान के बाद चिराग पासवान के NDA छोड़ने की अटकलें लगनी शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 2 Oct 2024, 1:59 PM IST

chirag paswan

chirag paswan

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, चिराग पासवान ने आरक्षण के मुद्दें पर बात करते हुए कहा था कि मंत्री पद को लात मार दूंगा। इस बयान के बाद चिराग पासवान के NDA छोड़ने की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। वहीं अब इस पर चिराग पासवान ने अपना बयान दिया है।

NDA छोड़ने की अटकलों को लेकर ये बोले चिराग पासवान

NDA छोड़ने की अटकलों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि ना ही उनके पिता रामविलास पासवान सत्ता के भूखे और ना ही वो सत्ता के भूखे हैं। कोई मुगेंरी लाल के सपने देख रहा है तो उसे देखने दीजिए। 

“कोई मुझे और PM मोदी को अलग नहीं कर सकता”

चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी (Narendra Modi) और मेरे संबंधों से कोई भी व्यक्ति परेशान है तो उसे मैं बताना चाहता हूं कि कोई भी मुझे और पीएम मोदी को अलग नहीं कर सकता है। मैं सभी को स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं पीएम मोदी के सपने को आगे बढ़ाऊंगा।

यह भी पढ़ें-Bihar Flood: बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, राजद सांसद मीसा भारती ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना