26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा – सोनिया गांधी के मन में आतंकियों के लिए है सॉफ्ट कॉर्नर

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 29 Jul 2025, 3:12 PM IST

अमित शाह

अमित शाह ( फोटो - एएनआई )

ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके मन में आतंकवादियों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। विपक्ष की लगातार मांग के बाद आखिरकार सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने का समय दिया था। इसके बाद सोमवार दोपहर संसद में इस मुद्दे पर चर्चा शुरु हुई थी। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस चर्चा की शुरुआत की थी। उन्होंने सरकार और सेना की तारीफ करते हुए कहा था कि हमने दुश्मन के घर में घुस कर उसे मारा है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने भाषण दिए थे और सरकार को इस मुद्दे पर पूरी तरह घेरने की कोशिश की थी।

आंतकियों के मरने पर रोई सोनिया गांधी

लगातार दूसरे दिन भी सदन में इस मिशन को लेकर चर्चा की जा रही है। इसी दौरान आज गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय में सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है, उसने आतंकवाद से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं। शाह ने कांग्रेस पर आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए थे।

2008 में बाटला हाउस में मारे गए थे दो आंतकी

आपको बता दे कि, 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में स्थित बाटला हाउस में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी एक फ्लैट में छिपे गए थे। पुलिस की एक टीम ने उन्हें मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। इस घटना को याद करते हुए शाह ने कहा कि मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ था कि सोनिया गांधी आतंकवादियों के मारे जाने पर रो रही थी।

सलमान खुर्शीद से जुड़ा एक किस्सा बताया

शाह ने आगे कहा, मुझे सलमान खुर्शीद को याद आ गई। मैंने एक दिन सुबह जल्दी नाश्ता करते हुए सलमान खुर्शीद को सोनिया गांधी के घर से निकलते हुए टीवी पर रोते हुए देखा था। यह देख कर मुझे लगा कि कुछ बड़ी घटना हो गई है। लेकिन फिर खुर्शीद ने कहा कि बाटला हाउस घटना को लेकर सोनिया गांधी रो रही थीं। इसके बाद शाह ने कहा, अगर आपको रोना ही था तो शहीद मोहन शर्मा के लिए रोना चाहिए था, न कि बाटला हाउस के आतंकवादियों के लिए।

पहलगाम आंतकियों के मारे जाने से दुखी विपक्ष

पहलगाम हमलावर पाकिस्तानी थे या नहीं यह सवाल पूछने को लेकर शाह ने कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चिदंबरम पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे है। शाह ने कहा कि, जब यह लोग ऐसे सवाल उठाते है तो यह इस मामले में पाकिस्तान को एक क्लीन चीट देते है। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे ऐसा लगता था कि विपक्ष को यह जान कर खुशी होगी की पहलगाम के आंतकी मारे गए है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह यह जान कर दुखी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग