6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई संसद के बह‍िष्‍कार को लेकर वि‍पक्ष पर बरसे अमित शाह, बोले – अगली बार इतनी भी नहीं आएंगी सीटें

असम की राजधानी गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि PM मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में देश की संसद का नया भवन का 28 मई को लोकार्पण करने वाले हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके साथी राजनीति करके उसका बहिष्कार कर रहे हैं और बहाना बना रहे हैं कि राष्ट्रपति उसका उद्घाटन करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 May 2023, 7:44 PM IST

amit_shah.jpg

असम की राजधानी गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई संसद के बह‍िष्‍कार को लेकर व‍िपक्ष पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जमकर बरसे। अमित शाह ने कहाकि, आप जो कर रहे हैं, ये भारत के 130 करोड़ लोग देख रहे हैं। अगले चुनाव में जब मैंडेट लेने जाएंगे... इस बार व‍िपक्ष का स्‍टेटस चला गया है, अगली बार इतनी भी सीटें नहीं आएंगी और मोदी जी 300 से ज्‍यादा सीटों के साथ देश के प्रधानमंत्री बनकर तीसरी बार यहां आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने असम की राजधानी गुवाहाटी में 44,703 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

संसद के नए भवन का 28 मई को होगा लोकार्पण

गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि PM मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में देश की संसद का नया भवन का 28 मई को लोकार्पण करने वाले हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके साथी राजनीति करके उसका बहिष्कार कर रहे हैं और बहाना बना रहे हैं कि राष्ट्रपति उसका उद्घाटन करें।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी बने विश्व के लोकप्रिय नेता, पर विपक्षी दल आज भी Modi की हर योजना का करते हैं विरोध, देखें अब तक की लिस्ट

असम में PM मोदी ने शुरू किया विकास का एक नया युग

गुवाहाटी में 44,703 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जिस असम में महिनों तक कर्फ्यू रहता था, गोलीबारी होती थी, उस असम में PM मोदी ने विकास का एक नया युग शुरू किया...एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी ये बताता है कि असम के लोग आज शांति और विकास चाहते हैं।

शांति और विकास के एक नए युग का साक्षी बना असम - PM मोदी का संदेश

असम में आयोजित 'रोज़गार मेले' के अवसर पर अपने संदेश में PM मोदी ने कहाकि भाजपा सरकार में आज असम शांति और विकास के एक नए युग का साक्षी बन रहा है। असम सरकार ने सरकारी भर्तियों को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

असम पुलिस सेवा सेतु पोर्टल का शुभारंभ

इससे पूर्व अमित शाह ने गुवाहाटी में 'असम पुलिस सेवा सेतु' पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए अमित शाह ने कहा क‍ि आज का दिन न केवल असम बल्कि समग्र नॉर्थ ईस्ट के अपराधिक न्याय प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सुनहरा दिन है।

यह भी पढ़ें - नए संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्ष के बहिष्कार पर बसपा सुप्रीमो भड़कीं, मायावती बोलीं - 'Unfair'