8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sahara Refund: अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से हस्तांतरित की पहली किस्त, 18 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sahara Refund portal : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि आज 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
केंद्रीय गृह अमित शाह ने अकाउंट में ट्रांसफर किया पैसा

केंद्रीय गृह अमित शाह ने अकाउंट में ट्रांसफर किया पैसा

Sahara Refund portal : सहारा समूह के निवेशकों का फंसा पैसा अब वापस मिलने लगा है। आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया। शाह ने आज दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को दावा राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि अब तक 18 लाख लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। कुछ दिन पहले ही अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को लांच किया था। सहारा में लाखों लोगों का करोड़ों में पैसा फंसा है। पैसा वापस पाने के लिए लोग पोर्टल पर दिए गए लिंक पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

शाह ने कुछ दिन पहले ही लांच किया था सहारा रिफंड पोर्टल

आपको बता दें कि अमित शाह ने बीते दिनों सहारा रिफंड पोर्टल को लांच किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 45 दिनों के अंदर निवेशों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन्होंने सहारा रिफंड पोर्टल पर गांवों एवं दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए प्रक्रिया में कामन सर्विस सेंटर को भी शामिल किया।