26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir को राज्य का दर्जा देने की बात पर यह क्या बोल गए Amit Shah? जानिए क्या कहा

विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने शनिवार को पलौरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 7 Sep 2024, 2:47 PM IST

Jammu-Kashmir Elections: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने शनिवार को पलौरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस (Congress), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) पर जमकर निशाना साधा। चुनावी रैली में अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा और धारा 370 को लेकर भी बात कही।

राज्य के दर्जे को लेकर ये बोलें अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि यह दर्जा कौन वापस दे सकता है ? यह दर्जा तो सिर्फ भारत सरकार दे सकती है, प्रधानमंत्री दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बाबा मन्हास के मंदिर की कसम खाकर कहता हूं कि हम आपको 370 वापस नहीं लाने देंगे। आपको दलित और गुज्जर बकरवाल भाइयों के रिजर्वेशन को समाप्त नहीं करने देंगे।

कांग्रेस, अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने जम्मू कश्मीर को लूटा 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने जम्मू कश्मीर को लूटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला को मत जिताना नहीं तो जम्मू कश्मीर का विकास रुक जाएगा। जम्मू कश्मीर के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ध्वज, एक संविधान के तहत पहला चुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: पहली सूची आने के बाद BJP में मची भगदड़ के बीच सीएम सैनी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा