26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Election: पहली सूची आने के बाद BJP में मची भगदड़ के बीच सीएम सैनी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

बीजेपी के टिकट बंटवारे से कई नेता नाराज भी है और जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है उन्होंने इस्तीफे देने भी शुरू कर दिए है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चण्डीगढ़ हरियाणा

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 5 Sep 2024, 6:08 PM IST

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election) को लेकर बीजेपी (BJP) की पहली सूची आने के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई है। अब तक कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने का ऐलान भी कर चुके है। दरअसल, बीजेपी की पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम थे। बीजेपी के टिकट बंटवारे से कई नेता नाराज भी है और जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है उन्होंने इस्तीफे देने भी शुरू कर दिए है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में मची भगदड़ को लेकर कहा कि कमल का फूल एक ही जगह रह सकता है। एक फूल है और उसको लेने वालों की संख्या ज्यादा है। इसके साथ ही करण देव कंबोज और लक्ष्मण नापा के इस्तीफे को लेकर सीएम ने कहा कि वह दोनों हमारे मजबूत नेता हैं और उनको समझने का प्रयास किया जाएगा। 

कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) कुरुक्षेत्र की लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अनिज विज (Anil Vij) अंबाला कैंट से चुनाव लडे़ंगे और कालका से शक्ति रानी को टिकट दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग