30 मार्च को पटना के बापू सभागार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बापू सभागार कार्यक्रम में बिहार के 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर सहयोग समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम बुनकर समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी तोहफा दिया जाएगा।