26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची में बड़ा हादसा टला, हार्ड लैंडिंग के दौरान इंडिगो का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के समय जमीन से टकरा गया। विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उसकी हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
less than 1 minute read
Google source verification
Kuwait International Airport

Kuwait Airport पर हमले के बाद इंडिगो ने बंद की उड़ानें (PC: File Photo)

झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात इंडिगो एयरलाइंस के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। दरअसल, विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उसकी हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी। विमान के जमीन से टकराने पर विमान में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई। बताया जाता है कि विमान संख्या 6ई-7361 भुवनेश्वर से रांची आ रहा था। इसे 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड करना था।

यात्रियों ने किया हंगामा

हादसे के बाद विमानन कंपनी ने रांची से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। इसके कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था कि 6 से 7 घंटे बाद उन्हें वैकल्पिक विमान से भुवनेश्वर भेजा जाएगा, लेकिन कंपनी ने दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं की।

हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अचनाक तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को कंट्रोल किया और उसे एप्रन पर ले जाया गया। इसके बाद रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया है।

Frequently Asked Questions