4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anand Mahindra ने बच्चे का वायरल वीडियो देखकर की प्रशंसा , मगर कर बैठे ये गलती

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा एक लड़के के कलारीपयट्टू की प्रैक्टिस करने वाले वीडियो से काफी प्रभावित हुए। कहा, दुनिया के सामने इस मार्शल आर्ट को सामने लाने की जरूरत
2 min read
Google source verification
anand mahindra

आनंद महिंद्रा

Anand Mahindra Tweet: उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। कई बार वे वायरल पोस्ट (Viral Video) पर कमेंट करते पाए गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वायरल वीडियों को लेकर खास कमेंट किया। आनंद महिंद्रा एक लड़के के कलारीपयट्टू की प्रैक्टिस करने वाले वीडियो से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के लिए क्लिप को शेयर किया।

हालांकि,अपने पोस्ट के कैप्शन में महिंद्रा एक गलती कर बैठे। उन्होंने बच्चे के जेंडर की गलत पहचान की। उन्होंने वीडियो में दिख रहे बच्चे को एक लड़की कह डाला। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कैप्शन में लिखा,'चेतावनी: इस युवती के रास्ते में न आएं!'

ये भी पढ़ें: India Vaccination: देश में कोविड टीकाकरण का बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए गए 90 लाख से अधिक डोज

Anand Mahindra ने शेयर किया शानदार वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद बच्चे की खूब सराहना की। बच्चा केरल में एकवीरा कलारीपयट्टू अकादमी का छात्र है। उसका नाम नीलकंदन नायर हैं। नीलकंदन ने भी आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की पोस्ट का जवाब देते हुए उनकी गलती सुधारते हुए कहा 'मैं लड़की नहीं हूं. मैं 10 साल का लड़का हूं।'

प्राचीन मार्शल आर्ट फॉर्म कलारीपयट्टू की शुरूआत केरल में हुई थी। कलारीपयट्टू को कलारी के रूप में पहचाना जाता है। कलारीपयट्टू को प्राचीन युद्ध के मैदान के लिए डिजाइन करना गया। इस आर्ट में खंजर, लाठी और तलवार का उपयोग किया जाता है। वीडियो में नीलकंदन नायर ने एक लंबी छड़ी का उपयोग किया है।

दुनिया का ध्यान खींच रही है मार्शल आर्ट

मार्शल आर्ट फॉर्म के बारे में बात करते हुए आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कहा, 'कलारीपयट्टू को हमारी खेल प्राथमिकताओं में काफी हद तक सुर्खियों में लाने की आवश्यकता है। यह दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग