4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Vaccination: देश में कोविड टीकाकरण का बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए गए 90 लाख से अधिक डोज

India Covid Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में शुक्रवार को 90 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं। यह दैनिक टीकाकरण के मामले में सबसे बड़ी संख्या है।
2 min read
Google source verification
Children's corona vaccine campaign started gaining momentum

Children's corona vaccine campaign started gaining momentum

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के प्रकोप से निकटने के लिए तेजी के साथ कोविड टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, भारत ने इस टीकारण अभियान में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत ने एक दिन में सबसे अधिक टीका लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, शुक्रवार (27 अगस्त) को भारत में एक दिन में सर्वाधिक 90 लाख से अधिक डोज लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में शुक्रवार को 90 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं। यह दैनिक टीकाकरण के मामले में सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ देश में अब टीकाकरण की कुल संख्या 62 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :- केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 31 हजार नए मामले दर्ज, तीसरी लहर की संभावना बढ़ी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत ने शुक्रवार को ऐतिहासिक 90 लाख एंटी-कोविड डोज लगाए हैं। यह जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से एक दिन में हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक टीकाकरण संख्या है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “नागरिकों को बधाई क्योंकि भारत ने ऐतिहासिक 90 लाख #COVID19 टीकों को लगाया और अभी भी गिनती बाकी है!”

अब तक 62 करोड़ से अधिक डोज लगाए गए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने के बाद से अब तक 62 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल के आयु वर्ग के 23,72,15,353 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक ले ली है, जबकि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (21जून 2021) की शुरुआत के बाद से कुल 2,45,60,807 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक ली है।

यह भी पढ़ें :- Zydus Cadila Covid Vaccine: सितंबर से मिलेगी ZyCoV-D वैक्सीन, अगले सप्ताह दाम का होगा खुलासा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 4.05 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

देश में कोविड की स्थिति

बता दें कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 44,658 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में अब कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,26,03,188 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,44,899 हो गए। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 496 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,861 हो गई।

सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 1.03 फीसदी शामिल है जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 की रिकवरी दर 97.63 फीसदी है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 मामलों में 11,174 केस बढ़े हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.10 फीसदी दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 63 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे है। इसके अलावा स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 3,18,21,428 हो गई और देश में कोविड की मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग