5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zydus Cadila Covid Vaccine: सितंबर से मिलेगी ZyCoV-D वैक्सीन, अगले सप्ताह दाम का होगा खुलासा

Zydus Cadila Covid Vaccine: जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D मध्य सितंबर तक बाजार में उपलब्ध होगी, वहीं इसके दाम की बात करें तो अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी के एमडी शरविल पटेल ने कहा है कि अगले एक सप्ताह में वैक्सीन के दाम के बारे में स्पष्टता आ जाएगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 21 Aug 2021, 3:43 PM IST

zydus_cadila_covid_vaccine.png

Zydus Cadila Covid Vaccine: MD Sharvil Patel Says, Price Finalise By Next Week, Supplies Begin From Mid-Sept

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के खिलाफ तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं अब इस वैक्सीनेशन अभियान को और अधिक गति देने के लिए एक और वैक्सीन का साथ मिला है। बीते दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार ने जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन (Zydus Cadila Covid Vaccine) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब तक देश में कुल 6 वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है।

जायडस कैडिला की वैक्सीन मध्य सितंबर तक बाजार में उपलब्ध होगी, वहीं इसके दाम की बात करें तो अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। शनिवार को जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने एक बयान में कहा कि हाल ही में स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन ZyCoV-D की कीमत पर अगले सप्ताह तक स्पष्टता आ जाएगी। यानी कि अगले एक सप्ताह में जायडस कैडिला की कोविड वैक्सीन के दाम का खुलासा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :- Zydus Cadila Covid Vaccine: इन पांच खूबियों वाली वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद स्थित जेनेरिक दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड के एमडी डॉ. शरविल पटेल वैक्सीन की आपूर्ति के संबंध में वर्चुअल संबोधन में कहा कि सितंबर के मध्य से टीकों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, "हम नए उत्पादन संयंत्र में अक्टूबर से टीकों के उत्पादन को बढ़ाकर 1 करोड़ प्रति माह कर सकते हैं।" डॉ. पटेल ने आगे यह भी कहा कि ZyCoV-D वैक्सीन की प्रभावकारिता 66 फीसदी से अधिक है और डेल्टा संस्करण के खिलाफ इसकी प्रभावकारिता लगभग 66 फीसदी है।

बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी ने बताया कि शुक्रवार को DCGI ने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन दुनिया की डीएनए बेस्ड पहली कोरोना वैक्सीन है। इसे 12 साल और ऊपर के बच्चों और वयस्कों को लगाया जाएगा।

भारत में छठी कोविड वैक्सीन को मिली मंजूरी

आपको बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। तब से लेकर अब तक भारत में 6 वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। जायडस कैडिला की वैक्सीन ( ZyCoV-D Vaccine ) से पहले भारत में पाचं वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी थी। इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, रूस की स्पूतनिक-वी और अमरीका की मॉडर्ना व जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है।

Zydus Cadila की वैक्सीन की है ये पांच खूबियां

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ZyCoV-D Vaccine के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। इस वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत ये है इसमें पांच खूबियां हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पांच खूबियां..

यह भी पढ़ें :- टीकाकरण के बाद भी संक्रमित कर सकता है 'डेल्टा', जान का खतरा काफी कम: ICMR

- दुनिया की पहली DNA वैक्सीन :- बता दें कि यह दुनिया की पहली DNA आधारित कोविड वैक्सीन है।

- 12 साल से अधिक आयुवर्ग के लिए है टीका :- इस वैक्सीन की दूसरी खासियत यह है कि इसे 12 साल से अधिक आयुवर्ग को लगाया जाएगा। अभी तक भारत में 18 साल से अधिक उम्र वालों को ही टीका लगाया जा रहा है। हालांकि बहुत जल्द ही 12 साल से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है।

- तीन डोज वाली वैक्सीन :- यह दुनिया और भारत की पहली 3 डोज वाली कोविड वैक्सीन है।

- सुई रहित वैक्सीन :- यह सुई रहित वैक्सीन (Needle Free Vaccine) है।

- दूसरी स्वदेशी वैक्सीन :- यह एक स्वदेशी वैक्सीन है। इससे पहले भारत बायोटेक की ओर से तैयार किया गया स्वदेशी वैक्सीन 'वैकोवैक्सिन' का टीका लगाया जा रहा है।