11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch VIDEO : अब आतंकियों पर ड्रोन बम और राकेट लांचर से हमला, सेना का एक जवान गायब

Anantnag Encounter : अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
terrorist_uzer_khan.png

Anantnag Encounter : अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। पहाड़ी खोह में बैठे आतंकियों पर अब ड्रोन बम गिराया जा रहा है। इसके साथ ही राकेट लांचर से भी हमला शुरू किया गया है। आतंकी इस समय कोकेरनाग की एक पहाड़ी पर पोजीशन बनाए बैठे हुए हैं। यहीं से वह भारतीय सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं। अब तक तीन सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी शहीद हो चुका है और एक सैन्यकर्मी गुमशुदा है।

करीब 72 घंटे से चल रहे इस आपरेशन में अभी भी गोलीबारी चालू है। इस पहाड़ी में ही अनंतनाग का अंतिम सक्रिय आतंकी उजैर अहमद खान दो पाकिस्तानी आतंकियों के साथ छिपा हुआ है। ऐसे में भारातीय सेना एक तरफ से गोली चला रही है तो दूसरी तरफ से हेक्साकॉप्टर से बम गिरा रही है। इस आतंकी आपरेशन में अब हेरॉन ड्रोन को भी उतारा गया है।

मेजर आशीष पंचतत्व में विलीन

अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में शहीद मेजर आशीष धोनेक को पानीपत के लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। 'भारत माता के जयकारों' के बीच मेजर आशीष अपने पैतृक गांव बिंझौल में पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य अधिकारी शहीद मेजर आशीष का शव लेकर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। यहां उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों नम आखों के साथ मेजर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।