15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल की शादी का हुआ दर्दनाक अंत! प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, हाईवे पर शव फेंककर रची हादसे की कहानी

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या कर शव को हाईवे पर फेंक दिया। घटना को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification
Agra Father Kills 17 Year Old Daughter

आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले में शादी के 20 साल बाद एक 41 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए हाईवे पर फेंक दिया। पुलिस जांच में अब इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ है।

यह है पूरा मामला

आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले में उमा देवी ने अपने प्रेमी चराला सुब्रह्मण्यम के साथ मिलकर पति वेंकट सुब्रह्मण्यम की हत्या कर दी और शव को मदनपल्ले-तिरुपति नेशनल हाईवे पर फेंककर मौत को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बीते 7 अगस्त को आरोपी उमा देवी ने पति वेंकट सुब्रह्मण्यम को खाने में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद प्रेमी को घर बुलाया और लोहे की रॉड व पत्थर से वार कर पति की हत्या कर दी ।

सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास

हत्या के बाद दोनों ने शव को एक स्कूटर पर लादकर मदनपल्ले-तिरुपति हाईवे पर रख दिया, ताकि यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो। पीड़ित के पिता मंगिनेनी कृष्णय्या को शक हुआ कि उनके बेटे की मौत किसी दुर्घटना में नहीं हुई है। उन्होंने उसकी मौत से जुड़े हालात पर चिंता जताते हुए पिलेरू अर्बन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची और बाद में इसे सड़क दुर्घटना में हुई मौत जैसा दिखाने की कोशिश की।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच की, जिससे इस मामले का पर्दाफाश हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य और सामग्री एकत्रित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग