
Andhra Pradesh government to give financial assistance to women of SC, ST, and BC communities
आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार राज्य की SC, ST और BC समुदायों की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'वाईएसआर चेयुता योजना' के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि वह 22 सितंबर को लगभग 25 लाख महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसके जरिए महिलाएं किसी भी स्मॉल बिजनेस को शुरू कर सकेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 18,750 रुपए हर साल और चार साल में कुल 75,000 रुपए की सहायता दी जाएगी।
'वाईएसआर चेयुता योजना' के प्रचार-प्रसार व जागरूकता बढ़ाने के लिए मंत्री, विधायक और YSR के नेता वित्तीय सहायता प्रदान करने के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी लाभार्थियों से YSR को वोट देने की अपील भी करेंगे।
आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार के द्वारा बताया गया है कि नकद वित्तीय सहायता किराने का सामान या सब्जी की दुकानों जैसे छोटे व्यवसायों को शुरू करने में सहायता देने लिए किया जा सकता है। सरकार के द्वारा बताया गया है कि पिछले साल कि तुलना में इस साल महिला लाभार्थियों की संख्या दोगुनी हो गई। कल्याण मंत्री सी वेणुगोपाल कृष्ण ने कहा कि 22 सितंबर को 25 लाख लाभार्थियों के खातों में 4,700 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य 45 से 60 साल आयु वर्ग की SC, ST और BC महिलाओं को चार साल तक वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि 43 से 44 आयु वर्ग की SC, ST और BC समुदायों की महिलाएं 45 साल की होते ही वाईएसआर चेयुथा योजना में अपने आप उनका नाम जुड़े जाएगा, जिसके बाद वह इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके साथ ही जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं, वे राज्य सरकार के माध्यम से पैसों को निवेश कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NTR की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी की रहस्यमयी परीस्थितियों में मौत
Published on:
09 Sept 2022 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
