30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीवी मायके गई तो नौसैनिक ने प्रेमिका को घर बुलाया, लड़ाई हुई तो कत्ल कर शव के टुकड़े फ्रिज में भरे

विशाखापत्तनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 30, 2026

Married Navy staffer killed girlfriend

शादीशुदा नौसैनिक ने गर्लफ्रेंड का मर्डर किया (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

विशाखापत्तनम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला अवैध संबंध, ब्लैकमेल और हिंसा के खतरनाक खेल का पर्दाफाश करता है। यह मामला एक भारतीय नौसेना (INDIAN NAVY) के कर्मचारी के अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी के मायके जाने पर प्रेमिका को घर बुलाया और फिर विवाद के बाद उसकी हत्या कर उसके शव के टुकड़े करके फ्रिज में भर दिया। बाद में आरोपी ने खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

डेटिंग एप के जरिए हुई दोनों की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी चितांडा रविंद्र भारतीय नौसेना के भारतीय नौसैनिक जहाज (INS) देगा में तैनात था। उसकी मुलाकात 29 वर्षीय पोलिपल्ली मौनिका से साल 2021 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वे विशाखापत्तनम के अलग-अलग स्थानों पर मिलने लगे। कुछ समय बाद यह रिश्ता विवादों में बदल गया। बताया जा रहा है कि मौनिका ने आरोपी से करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे और वह उनके संबंध को उजागर करने की धमकी देती थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

हत्या के बाद शव के टुकड़े कर छिपाया

कुछ दिन पहले आरोपी की पत्नी अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। इसी दौरान रविवार शाम को रविंद्र ने मौनिका को अपने घर बुलाया और एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते इस लड़ाई ने हिसंक रूप ले लिया और रविंद्र ने गुस्से में आकर मौनिका पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौनिका को गंभीर चोटें आई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए रविंद्र ने मौनिका के शव के टुकड़े किए और कुछ हिस्सों को बैग में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया और बाकि हिस्सों को घर के फ्रिज में छिपा दिया।

खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना गुनाह कबूल किया

हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां का मंजर बेहद डरावना था। फ्रिज और घर के अंदर से शव के टुकड़े बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है और आशंका है कि आरोपी ने उसे अलग स्थान पर फेंका है। एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो लापता अंगों की तलाश कर रही है।