26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ED ऑफिस पहुंचे अनिल अंबानी, 40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला

ED ऑफिस पहुंचे उद्योगपति अनिल अंबानी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 26, 2026

ED ऑफिस पहुंचे अनिल अंबानी (ANI)

दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यालय में उद्योगपति अनिल अंबानी मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए पहुंचे। ईडी ने उन्हें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में समन भेजा था।

ED की कार्रवाई

जांच एजेंसी ने मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी के प्रतिष्ठित आवास 'एबोड' को अस्थायी रूप से जब्त कर दिया है। इस संपत्ति की कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी की स्पेशल टास्क फोर्स (मुख्यालय) ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की है। ईडी के अनुसार, इससे पहले इसी संपत्ति का एक हिस्सा, करीब 473.17 करोड़ रुपये के मूल्य का, पहले ही अस्थायी रूप से अटैच किया जा चुका था।

क्या है आरोप?

ईडी के अनुसार, अनिल अंबानी और उनकी कई समूह कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इन मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाल ही में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।