5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार शहीदों समेत नौ जाबांज सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र का ऐलान

- स्वतंत्रता दिवस पर घोषित वीरता पदकों में 54 सेना मेडल व 30 मेंशन इन डिस्पैच

less than 1 minute read
Google source verification
चार शहीदों समेत नौ जाबांज सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र का ऐलान

चार शहीदों समेत नौ जाबांज सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र का ऐलान

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके विभिन्न सैन्य अभियानों में बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए प्राणोत्सर्ग करने वाले चार शहीदों समेत नौ सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को वीरता पदकों की घोषणा की। इनमें 52 सेना मेडल व दो बार-टू- सेना मेडल तथा 30 मेंशन इन डिस्पैच शामिल है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार नौ शौर्य चक्र विजेताओं में चार को अप्रतिम बहादुरी के लिए मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि पांच कार्यरत सैन्य कर्मियों को यह वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। सेना की 12-पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के मेजर नितीश त्यागी व पैरा बटालियन एचएडब्ल्यूएस के मेजर ए. रंजीत कुमार को बार-टू- सेना मेडल प्रदान किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा शौर्य चक्र









































मेजर विजय वर्माराजपूत, 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
मेजर विकास भाम्बू (मरणोपरांत)252 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन
मेजर मुस्तफा बोहरा (मरणोपरांत)252 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन
मेजर सचिन नेगीग्रेनेडियर, 55 आरआर
मेजर राजेंद्र प्रसाद जाटडोगरा, 62 आरआर
मेजर रविंद्र सिंह रावतआर्मर्ड, 44 आरआर
हवलदार विवेक सिंह तोमर (मरणोपरांत)5, राज रिफ
नायक भीमसिंहराज रिफ, 9 आरआर
राइफलमैन कुलभूषण मान्ता (मरणोपरांत)जेक रिफ, 52 आरआर