Delhi BJP executive meeting second day दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन था। कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, जनसंघ काल से सहयोग किया है। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहाकि, केजरीवाल सरकार को अंत करना है।
Anurag Thakur Said दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली प्रदेश BJP ने प्रण लिया है कि जहां एक ओर संगठन का विस्तार करेंगे वहीं दूसरी ओर BJP सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे। उन्होंने आगे कहाकि, 2024 में हम जहां लोकसभा जीतेंगे वहीं विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी। हमने विधानसभा जीतने के लिए भी पूरी रणनीति बनाई है कि, कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।
अरविंद केजरीवाल सरकार का करना है अंत
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली में न कार्यकतार्ओं की कमी है न नेतृत्व का अभाव, बस दिल्ली के कार्यकतार्ओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं अराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है।
केजरीवाल सरकार का जादू अब हुआ है कम
केजरीवाल सरकार पर टिप्पणी करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव मे मैंने स्वयं दिल्ली में कई क्षेत्रों मे प्रचार किया था। और देखा कि लोगों पर अब केजरीवाल सरकार का जादू कम हुआ है। यह चुनाव नतीजों में भी यह दिखा, जहां आम आदमी पार्टी को बहुत नगण्य बहुमत मिला है। हमारा नया संकल्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्य को जनता के बीच ले जाना है। पहले 2024 फिर 2025 में जीत हमारी होगी।
दिल्ली भाजपा अपने कार्यों को जनता तक पहुंचाए
केंद्र सरकार के कराए जा रहे विकास कार्य पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, दिल्ली में यूं तो मोदी सरकार ने 8 साल में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर प्रदूषण से लड़ने तक के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये हैं। पर आज केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में डीडीए व उपराज्यपाल के माध्यम से जो यमुना रिवर फ्रंट विकास करवाया जा रहा है, उसको जनता के सामने रखिये। नजफगढ़ ड्रेन पर भी उपराज्यपाल जो काम कर रहे हैं, उससे वह अब टूरिस्ट आकर्षण स्थल बन रहा है।
दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है मोदी सरकार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कार्यकर्ताओं को बताएं कि केजरीवाल सरकार ने 8 वर्ष तक यमुना को और मैला किया। अब मोदी सरकार दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है।
अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का लें नया संकल्प
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, वायु प्रदूषण से लड़ते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली को एफएएमई योजना के अंतर्गत 150 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं। कोविडकाल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीबों व प्रवासियों के लिए फ्री राशन दे रही है। पर खेद है की दिल्ली सरकार इस फ्री राशन तक को गरीबों को नही दे रही। आइए हम आज दिल्ली और देश से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें।
दिल्ली भाजपा का किया गुणगान
दिल्ली भाजपा के बारे में बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, जनसंघ काल से दिल्ली ने देशभर में भाजपा के प्रचार प्रसार में सहयोग दिया है। दिल्ली लालकृष्ण अडवाणी के प्रारम्भिक कार्य भूति रही तो, केदारनाथ साहनी, मदन लाल खुराना एवं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में पार्टी विस्तार का काम किया।
दिल्ली भाजपा दिए कई बड़े नेता
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली ने देश को अरूण जेटली जैसा ओजवान नेता दिया, तो दिल्ली से ही सहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैसे नेता दिये, जिन्होंने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा।