Delhi MCD Mayor Election बेहद इंतजार के बाद दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव की डेट का ऐलान हो गया है। दिल्ली नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव 24 जनवरी को होगा। वैसे तो दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव छह जनवरी को तय हुआ था। पर जब एलजी ने पहले मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाना शुरू किया तो आम आदमी पार्टी नाराज हो गई। और उसका विरोध करने लगी। तब आप-बीजेपी पार्षदों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। इसके बाद दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव की डेट टल गई। अब 24 जनवरी को होने वाले एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं ने कहाकि, पार्षद अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर मेयर का चुनाव करेंगे। एमसीडी सदन में फिर हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है।